जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल का काफिला शनिवार दोपहर दीघार स्थित नई दलित बस्ती के अग्नि पीड़ितों के बीच पहुंचा। इस दौरान डीएम ने हर एक पीड़ितों से मिलने के साथ ही उनके दु:ख दर्द को साझा किया।
14 अग्नि पीड़ितों को 5700 रुपये की दर से सहायता राशि का चेक प्रदान किया। शेष पीड़ितों को तत्काल चेक उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। प्रधान को प्रत्येक पीड़ितोें को आवास के लिए सूची बनाने का निर्देश दिया।
दीघार दलित बस्ती में गत शुक्रवार सुबह आग लग गई थी। इसमें 28 परिवारों के 35 रिहायशी मड़हे जलकर राख हो गए थे। घटना के अगले दिन डीएम, सदर एसडीएम बच्चा लाल मौर्य, जनसूचना अधिकारी एके पांडेय शनिवार को पीड़ितों के बीच पहुंचे।
डीएम ने अगिभन पीड़ित डिप्टी राम, इंद्रसनी देवी, टुनटुन राम, अक्षय कु मार, दहारी राम, रामकुमार राम, हीरामोती राम, जीउत राम, महंथ राम, भरत राम, विक्रमा राम, गुड्डू राम, राहुल राम को 5700-5700 रुपये का राहत चेक उपलब्ध कराया।
शेष बचे अगिभन पीड़ित जंग बहादुर राम, वीर बहादुर राम, ओमप्रकाश राम, राम बहादुर राम, तेजन राम आदि ने अपने बारे में सहायता राशि के बारे में पूछा। इस पर डीएम ने कहा कि बचे सभी पात्र व्यक्तियों को जल्द ही सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
अगिभनकांड में डिप्टी राम की जलकर मरी चार बकरियों के बदले अलग से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की बात कही। डीएम ने सदर एसडीएम बच्चा लाल मौर्या को निर्देशित किया कि प्रधान के माध्यम से पात्र पीड़ितों की सूची बनाकर आवास दिलवाया जाए। प्रधान अरविंद सिंह ने सभी पीड़ितों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ भोजन भी कराया।