फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को बताई नगर की समस्याएं

Sat, 18 Apr 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को डीएम को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं समाजसेवी डा. हरेराम ने नगरपालिका में व्याप्त जनसमस्याओं से संबधित छह सूत्री मांग से संबधित ज्ञापन सौंपा। डा. हरेराम ने नगर के लोगों के साथ दिए गए ज्ञापन में कहा है कि एलआईसी तिराहे से लेकर नया चौक तक बनी सड़क मात्र दो महीने में ही टूट गई। इस पर छोटी-बड़ी घटनाएं भी बराबर होती रहती हैं।
विज्ञापन


कहा कि नगर पालिका के गलियों पर भी लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। शहर के सबसे महत्वपूर्ण और बाइपास सड़क मिड्डी-काजीपुरा मार्ग वर्षों से गड्ढे में तब्दील है लेकिन नगर पालिका के जिम्मेदार लोगों के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है।

कहा कि माननीय उच्च न्यायालय ने सभी नगर पालिका को अतिक्रमण मुक्त बनाने का आदेश जारी किया था लेकिन जिले में एक भी सड़क अतिक्रमण मुक्त नहीं कराई गई है। साथ ही वाल्मीकि समाज की मलीन बस्ती में सफाई का काम संतोषजनक ढंग से नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


डा. हरेराम ने इन बिंदुओं पर डीएम का ध्यान आकृष्ट कराते हुए नगर के लोगों को नगर पालिका प्रशासन से मिलने वाली तमाम सुविधाओं को मुहैया कराने की मांग की। कहा कि नगर पालिका नगर के लोगों की रक्षा करने के लिए है। लोगों को कष्ट देना और परेशान करना नगर पालिका का कार्य नहीं होना चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में ओमप्रकाश पटेल, नन्हकू सचांग, लोरिकचंद्र सिंह, हरिचरण, रीतेश, संजय, कमलेश कुमार, शिवमुनि पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें