बांसडीहरोड क्षेत्र के आसचौरा गांव में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में चौपाल लगाई गई। इसमें गांव की विभिन्न समस्याओं को डीएम ने सूना। संबंधित अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया।
ग्रामीणों ने डीएम से शिकायत की कि गांव के कोटेदार पांच रुपये अधिक लेते हैं। इस पर डीएम ने कोटेदार से कहा कि तीन दिन में ग्रामीणों से अधिक लिए गए रुपये को वापस नहीं किया गया तो कार्रवाई होगी।
कहा कि राशन का रेट निर्धारित है। इससे अधिक लेने पर कोटेदार सहित अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी। छोटकी सेरिया से आसचौरा जर्जर मार्ग को शीघ्र ठीक करने को संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया।
इस मौके पर विकलांग कल्याण अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, एसडीएम बच्चालाल, तहसीलदार, कार्यक्रम अधिकारी सहित लल्लन सिंह, समन सिंह, शैलेश तिवारी, ईश्वर वर्मा, अविलाश सिंह आदि रहे।