छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर कालेजों के छात्रों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों की मांग थी कि उनके खाते में शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति यथाशीघ्र भेजी जाए।
छात्रों ने कहा कि समाज कल्याण विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के चलते छात्रों के हक पर कुठाराघात किया जा रहा है। छात्रवृत्ति एवं प्रतिपूर्ति की मांग को लेकर कुंवर सिंह टीडी कालेज, एससी कालेज, टाउन पालिटेक्निक कालेज, राजकीय आईटीआई सहित जिले के समस्त विद्यालयों में अध्ययनरत एससी/एसटी, ओबीसी तथा सामान्य वर्ग के छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया।
छात्र नेता राजेश कुमार गोंड ने कहा कि 2014-15 एवं 13-14 की छात्रवृत्ति तथा शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि अब तक उनके खाते में नहीं गई है। मानवेंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि अगर उनकी मांगें तत्काल नहीं मानी जाती है तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
इस मौके पर रणजीत निहाल, मुलायम कुमार, जितेंद्र, अजीत, ज्ञानेंद्र, रघुवीर, अखिलेश, राधेश्याम चंद्रवंशी, सुरेश आदि मौजूद रहे।