फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतरतीब रखे अभिलेखों को देख डीएम ने फटकार लगाई

विज्ञापन
जल निगम कार्यालय पर रखे गए फाइलों पर जमे धूल को दिखाते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को जल निगम निर्माण खंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मचारियों के बैठने वाले कमरों में गंदगी व बेतरतीब रखे अभिलेखों को देखकर डीएम ने नाराजगी जताई। अधिशासी अभियंता अंकुर श्रीवास्तव को फटकार लगाते हुए सुधार लाने के निर्देश दिए। निर्माणाधीन प्रोजेक्ट एवं अभियंताओं के कार्यक्षेत्र आदि के बारे में भी पूछताछ की।
विज्ञापन

कार्यालय में कुछ एसेट्स पड़े थे, जिसे खुलवाया तो उसमें जमकर धूल भरी थी। इस पर नाराज जिलाधिकारी ने लिपिकों से भी कहा कि अपने कार्यस्थल को साफ रखने के लिए कम से कम 15 दिन या महीने में एक दिन अभियान चलाकर सफाई तो करा ही देना चाहिए। दूसरे तल पर स्थित कार्यालय में भी कमोबेश यही हाल था। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि तीन दिन के अंदर पूरे कार्यालय की सफाई हो जानी चाहिए। परिसर में पड़ी कबाड़ गाड़ियों को नीलाम करने के निर्देश दिए। जल निगम के स्टोर में भी गये और वहां रखे स्टॉक के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के बाद उन्होंने सभी एई व जेई के साथ बैठकर निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें