फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान पीडि़तों को मदद का आश्वासन

Sat, 28 Mar 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को जनपद के कटान स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कटान पीड़ितों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने डेंजर जोन पचरूखिया, इब्राहिमाबाद नौबरार (अठगांवा), नरदरा, भुसौला आदि गांवों का हाल जाना।
विज्ञापन


जिलाधिकारी श्री लाल पहले पचरूखिया डेंजर जोन गए और वहां पिछले साल हुई कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद डीएम इब्राहिमाबाद गए। वहां की भयावह स्थिति देख डीएम ने एसडीएम को जरूरी निर्देश दिया। एसडीएम से कहा कि बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता से संपर्क कर कटान रोकने की तैयारी में जुट जाएं।

इस दौरान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से अपनी समस्याएं बताईं। कहा कि प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक मनमौजी आते है। इस पर डीएम ने तत्काल बीएसए को फोन मिलाकर जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद नरदारा भुसौला पहुंच वहां के ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हुए। लोगों ने बाढ़ व कटान से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। इस पर डीएम ने समय रहते कटानरोधी कार्य कराने का उन्हें भरोसा दिया।
विज्ञापन


 इस मौके पर उपजिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह, तहसीलदार श्रीप्रकाश सिंह, नायब तहसीलदार शशिकांत मणि,  एसओ बैरिया संजय सिंह, चौकी इंचार्ज लालचंद्र यादव, अशोक , चंदन यादव, राजनाथ यादव, रामनरेश चौधरी, मुन्ना यादव, मनू यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें