फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने देखा कटान रोकने के उपाय

Tue, 14 Jun 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
वरुणा नदी।
विज्ञापन
घाघरा के तटवर्ती इलाकों में होने वाले कटान को रोकने के लिए किए जाने वाले सुरक्षा उपायों का डीएम राकेश कुमार तथा पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झां सहित बाढ़ विभाग की टीम ने मंगलवार को द्वाबा इलाके में जायजा लिया। सुरक्षा उपाय के गुणवत्ता के संबंध में उन्होंने जानकारी ली। कहा कि कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है।
विज्ञापन



जिलाधिकारी राकेश कुमार ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झां, एडीएम बच्चा लाल मौर्य एवं सिंचाई बाढ़ खण्ड के अभियन्ताओं के साथ बैरिया तहसील क्षेत्र के ग्राम टीलापुर में सिंचाई विभाग बाढ़ खण्ड द्वारा की जा रही घाघरा नदी के कटान को रोकने के सुरक्षा उपायों का मौके पर जायजा लिया।

मौके पर पाया गया कि सिंचाई विभाग बाढ़ खण्ड़ द्वारा लाचिंग एप्रेन का कार्य 220 मीटर में हो रहा है। जिलाधिकारी ने गांव वालों से इस सुरक्षा उपाय के कार्य की गुणवक्ता के बारे में पूछा तो मौके पर मौजूद गांव वालों ने कार्य को ठीक बताया।
विज्ञापन


मौके पर नदी के किनारे बोल्डर डाले गये है और आगे भी कार्य प्रगति पर है। अधिशासी अभियन्ता सिचंाई (बाढ़ खण्ड) आरएन यादव ने सुरक्षा उपायों के बारे में चल रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्होनें कहा कि कटान से सुरक्षा के लिए अभी से पुख्ता इन्तजाम किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने भ्रमण कर गांव कीे स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने गांव वालों से पूछकर कोटे की दुकान से वितरण होने वाले खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री की जानकारी भी ली। इसमें कोई शिकायत नही की गयी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें