फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा दुकानों के लिए डीएम ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वाराणसी के सप्तसागर मंडी में दवा व्यापारी के कोरोना पाजिटिव होने के पश्चात वाराणसी के लिए जारी पास को आधार मानकर एहतियात के तौर पर शहर की प्रमुख दवा दुकानों को जिला प्रशासन द्वारा बंद करा दिया गया था। समस्या आने पर बलिया केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने कहा है कि सोमवार को होने वाली बैठक में इसका निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

बीसीडीए जिलाध्यक्ष ने बताया कि कोरोना को हराने और देश को जिताने के लिए अपने देश की सर्वोच्च संस्था एनआईओसीडी व जिला प्रसाशन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन एवं मॉस्क उपयोग के साथ दवा आपूर्ति में दवा कारोबारी लगे रहे। इसी बीच वाराणसी का एक दवा कारोबारी कोरोना पॉजिटिव आ गया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने बिना सूचना के जारी पास वाली दवा दुकानों को बन्द करा दिया था। संगठन ने जिलाधिकारी, राष्ट्रीय महामंत्री एवं उपाध्यक्ष तथा अभिहित आधिकारी को अवगत कराते हुए दवा आपूर्ति में आ रही बाधा कातत्काल निराकरण कराने का आग्रह किया था। जिसके बाद डीएम ने सोमवार को होने वाली बैठक में इसका निर्णय लिए जाने की बात कही है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें