फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन 25 मार्च तक हो जाएं पूर्ण

विज्ञापन
बेल्थरारोड तहसील के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों से पूछताछ करती जिलाधिकारी अदिति सिंह। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बेल्थरारोड/चौकिया मोड़। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को सीयर ब्लॉक के निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिया कि समस्त अभिलेखों को अपडेट रखा जाए और उसका रखरखाव हमेशा ठीक रखें। ऐसा नहीं कि जहां निरीक्षण हो वहीं ठीक रहे। हर ब्लॉक के लिए यह निर्देश है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक शौचालय के निर्माण के बारे में पूछताछ की। कहा कि हर हाल में 20 से 25 मार्च तक सभी पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा हो जाना चाहिए। बताया गया कि सीयर ब्लॉक में छह जगह भूमि की उपलब्धता नहीं होने से नहीं बन पाया है। एडीओ पंचायत का निर्देश दिया कि स्वयं हर गांव में भ्रमण कर यह देख लें कि हर घर शौचालय है या नहीं। डीडीओ-पीडी को निर्देश दिया कि इसकी क्रॉस चेकिंग करते रहें। निलंबित सफाईकर्मी अनिल यादव के संबंध में कहा कि जांच अधिकारी जांच करके नियमानुसार कार्रवाई करें। अन्यथा उसको बहाल कर अन्य ब्लॉक में ट्रांसफर कर उससे सफाई का काम लिया जाए। स्वच्छ भारत मिशन का खंड प्रेरक से मिशन संबंधी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें