फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
नगर की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन पूर्वमंत्री नारद राय साथ में नगर व? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। नगर की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के नाम एक ज्ञापन एसडीएम संत कुमार को सौंपा। इनमें सीवरेज को तत्काल चालू कराने, लोहिया मार्केट का आवंटन, जर्जर मुख्य मार्ग, नालियों की मरम्त कराने, आरओ संयंत्र को ठीक कराने, शुद्ध पेयजल, सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने समेत 11 मांगें शामिल थीं। पूर्व मंत्री नारद राय ने कहा कि जनता रोजमर्रा की समस्याओं से परेशान है, लेकिन कोई हाल पूछने वाला नहीं है। नगर के चेयरमैन जनता की बुनियादी समस्याओं से बेखबर हैं। जिला प्रशासन ने दो दिन में कार्रवाई नहीं की तो 12 को फिर से प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय ने बताया कि मौके पर यशपाल सिंह, रविंद्र नाथ यादव, राजन कनजिया, ददन यादव, अमित दुबे, पल्लू जायसवाल, शकील अहमद, शशिकला देवी, कमलेश भारती, पतलू, हरेंद्र, हरिशंकर राय, अजीत , चंदन, देवेंद्र, क्रांति, स्वामीनाथ यादव, दिलीप भाई और मदन रहे। अध्यक्षता अजय यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें