फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गोआश्रय स्थल की व्यवस्था देख डीएम ने बढ़ाया उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भूसा दान महादान योजना के अंतर्गत जिला अधिकारी रवींद्र कुमार ने विकासखंड गड़वार स्थित अस्थायी गोआश्रय स्थल शाहपुर झंगही का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पशुओं को दी जाने वाली खुराक और पानी की व्यवस्था देखी। व्यवस्था देखकर जिला अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी रमेश कुमार यादव को शाबाशी दी और उनके कार्यों की प्रशंसा की।
विज्ञापन

गोवंश को अपने हाथों से गुड़ और चना खिलाया। दीवारों पर पेंटिंग करने वाले कलाकार ब्रह्मा और सुनील से मिले। उनके कार्यों की प्रशंसा की और मुख्य विकास अधिकारी से इन कलाकारों द्वारा कायाकल्प योजना के अंतर्गत बनने वाले भवनों पर भी चित्रकारी कराने का निर्देश दिया।
शाहपुर गांव के प्रधानों ने 151 कुंतल का भूसा दान इस गो आश्रय स्थल को दिया। सीडीओ अधिकारी प्रवीण वर्मा, डीडीओ राजित राम मिश्रा, बीडीओ रमेश कुमार यादव उपस्थित थे। जिलाधिकारी ने दुधारू पशुओं से दूध निकाल लेने के बाद उन्हें लावारिस छोड़ने वाले पशु मालिकों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें