फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मनरेगा मजदूरी के भुगतान को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। प्रधानमंत्री आवास में मिलने वाली तीसरी किश्त में आवास की मजदूरी का भुगतान किया जाता है। गत दो वर्षों से जिन लाभार्थियों को आवास आवंटित हुआ, उनकी मजदूरी का भुगतान विभागीय उदासीनता के कारण नहीं हो पा रहा है। बार बार ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी उनका भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

थक हारकर ग्राम सभा नरही, बभनौली सहित आस पास के दर्जनों लाभार्थी हाथों में तख्ती लिए शुक्रवार को अवनीश कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय पर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठने के बाद मनरेगा सेल के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी लाभार्थियों के एमआईएस की फीडिंग कर दी और उसे भुगतान के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
धरने के दौरान खंड विकास अधिकारी शिवांकित वर्मा की अनुपस्थिति में मनरेगा सेल के कर्मचारियों ने धरनारत लोगों से दो माह में भुगतान करने के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया। मौके पर अवनीश कुमार दीपू, रविंद्र कुमार, गंभीरा राम, भरत राम, संतोष खरवार, राहुल पांडेय, गोलू राय, मनीष पांडेय, सुदामा राम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें