फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: इमरजेंसी के पास कूड़ा देखकर डीएम बिफरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह मंगलवार को जिला चिकित्सालय में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान रैली का शुभारंभ करने पहुंचे थे। उसी दौरान अस्पताल की व्यवस्था का निरीक्षण किया। इमरजेंसी व ब्लड बैंक के बगल में खुले में कूडा पड़ा व जाम खुली नालियां देखकर वह बिफर पड़े। सीएमएस को फटकार लगाते हुए कूडा निस्तारण व नालियों की सफाई कर ढक्कन लगाने का निर्देश दिया। सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। अस्पताल परिसर में मरीज व उनके परिजन के अलावा किसी अन्य व्यक्ति के अनावश्यक प्रवेश न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इमरजेंसी, मेडिकल, अस्पताल के दूसरे परिसर का निरीक्षण कर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सीएमएस को मरीजों को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतीक्षालय हाॅल में एसी लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कई स्थानों पर बेकार सामग्री पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सीएमएस को नियमानुसार इनको निस्तारित करने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों पर नाराजगी प्रकट करते हुए अस्पताल स्टाफ व मरीजों, तीमारदारों के लिए अलग-अलग पार्किंग बनाने व वाहन खड़े कराने को कहा। पर्ची काउंटर पर पंजीकरण प्रक्रिया धीमी पाई जाने पर कड़ी नाराजगी प्रकट करते हुए महिला एवं पुरुष मरीजों के लिए अलग-अलग पर्याप्त संख्या में पंजीकरण काउंटर स्थापित कराने के भी निर्देश दिए। अस्पताल के प्रवेश द्वार पर नाली टूटी पाए जाने पर नपा अधिशासी अधिकारी को 24 घंटे के अंदर नाली ठीक कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पताल परिसर में हेल्पलाइन सेंटर स्थापित कराने तथा अस्पताल परिसर में स्थित प्रत्येक बिल्डिंग एवं कक्ष पर साइनेज बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए। मरीजों के बैठने के लिए अस्पताल परिसर में शेड बनवाने के साथ ही शेड में पर्याप्त बेंच, कुर्सी व पंखा आदि लगवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें