फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिला अस्पताल में खराब स्ट्रेचर देखकर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं और मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

अस्पताल के निरीक्षण के दौरान खराब स्ट्रेचर समेत अन्य अव्यवस्थाएं सामने आने पर उन्होंने सीएमओ को तत्काल सुधार कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने स्पष्ट कहा कि मरीजों के इलाज और उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का जायजा लिया। उन्होंने भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित किए और उनसे बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, उपचार तथा अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। मरीजों से व्यवस्थाओं का फीडबैक लेने के दौरान खराब स्ट्रेचर देखकर डीएम ने नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय को निर्देश दिया कि अस्पताल में पर्याप्त संख्या में स्ट्रेचर तत्काल उपलब्ध कराए जाएं, ताकि मरीजों को अस्पताल में आने-जाने और उपचार कराने में किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और मरीजों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
डीएम ने वार्डों में बेडशीट की स्थिति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि बेडशीट नियमित रूप से बदली जाए और अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जाए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. अभय नारायण राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें