फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी तरीके से करोड़ों के भुगतान में डीएम ने सीएमओ से मांगी आख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश को दर किनार कर बिना कमेटी के संस्तुति के ही सीएमओ ने करोड़ों रुपये चहेते फर्मो के खातों में भुगतान कर दिया। जिसे गंभीरता से लेते हुए अमर उजाला ने 26 अप्रैल को ‘बगैर संस्तुति के फर्मो को किया भुगतान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने मंगलवार को पत्र जारी की सीएमओ से बिंदुवार आख्या एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिसके बाद सीएमओ कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बता दे कि शहर कोतवाली क्षेत्र के कदम चौराहा निवासी समाजसेवी हरेंद्र नाथ तिवारी ने 23 अप्रैल 2020 को जिलाधिकारी को पत्रक सौप जांचकर कार्रवाई की मांग की थी। जिसमें आरोप लगाया है कि अगस्त से अक्टूबर 2019 तक सीएमओ द्वारा बिना टेंडर के मेसर्स भारतेेंदु करे 15 लाख, अंश इंटर प्राइजेज को 7.50 लाख, मेसर्स अनमोल ट्रेडिंग को 21 लाख रुपये फर्जी तरीके से भुगतान किया गया। इसके अलावा आउट सोर्सिगिं कर्मचारियों की नियुक्ति सीएमओ एवं अवनी परिधि एनर्जी एंड कम्युनिकेशन प्रा. लिमिटेड लखनऊ से मिलकर फर्जी कागजात तैयार कर अवैध रूप से किया गया। जबकि आउट सोर्सिगिं नियमावली अंतर्गत सेवा प्रदाता फर्म ही अपने कर्मचारियों को नियुक्ति कर सकता है। लेकिन यह नियुक्ति सीएमओ द्वारा की गई। जिसमें व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार किया गया। यही नहीं सेवा प्रदाता फर्म का कार्य करने का आदेश मार्च 2018 में समाप्त हो गया था। बावजूद फर्म से फर्जी तरीके से अनुबंध किया गया है। जबकि सेवा प्रदाता फर्म किंगजार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय लखनऊ और यूपी स्माल इ.का.लिमिटेड कानपुर द्वारा ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है। 26 अप्रैल को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिलाधिकारी ने सीएमओ से एक सप्ताह के अंदर बिंदुवार आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें