फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले की बेटियों दो गोल्ड मेडल किया अपने नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। कोलकाता में आयोजित सीआईएससीई नेशनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स बालिका वर्ग की कराटे प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें बालिका वर्ग में सेक्रेड हार्ट स्कूल से अंडर 14 में तीन तथा अंडर 19 में एक बालिका ने स्कूल तथा सीआईएससीई उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। अंडर 14 वर्ग में पलक गुप्ता को गोल्ड तथा आरुषि गौतम को कांस्य पदक प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

विद्यालय को अंडर 14 में फर्स्ट रनर अप ट्रॉफी मिली। अंडर 19 वर्ग में ज्योत्सना यादव को गोल्ड मेडल मिला।विजेता खिलाड़ी स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में सीआईएससीई बोर्ड तथा स्कूल का प्रतिनिधत्व करेंगे। इससे पूर्व आयोजित सीआईएससीई रीजनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स 2023 की नोएडा में आयोजित खो खो प्रतियोगिता में स्कूल की अंडर 17 ब्वॉयज टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 खो खो में तीन बालक टाटा, जमशेदपुर में आयोजित होने वाले आयोजित सीआईएससीई नेशनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स 2023 में विद्यालय तथा सीआईएससीई उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर 14 खो खो में विद्यालय की चार लड़कियों का चयन दो नवंबर को आयोजित होने वाली सीआईएससीई नेशनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स के लिया हुआ है। प्रधानाध्यापिका नम्रता पाण्डेय ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा नेशनल गेम्स के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें