फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुआ रेलवे फाटक का बूम, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चित्तुपांडेय रेलवे क्रांसिग का बूम मंगलवार को पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने तत्परता दिखलाते हुए स्लायडर बूम बंद कर ट्रेन को पास करवाया। गेट क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने पिकअप को कब्जे में लिया। जाम में फंसे वाहनों को धीरे-धीरे पास करवाया। पवन एक्सप्रेस डाउन आने की सूचना पर चित्तुपांडेय क्रांसिग का गेट बंद था। उसी दौरान तेज रफ्तार में जा रहे पिकअप की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। गेटमैन ने स्लायडर बूम से फाटक बंद कर ट्रेन को पास करवाया। इसकी सूचना आरपीएफ को दे दी। जाम को देखते हुए ट्रैफिक जवानों ने चित्तुपांडेय चौराहा व रोडवेज तिराहा पर रूट डायवर्ट का दिया, सभी वाहन ओवर ब्रिज होकर गुजरे। रेलवे की टेक्निकल टीम ने क्षतिग्रस्त बूम की मरम्मत किया। प्रभारी बीके सिंह ने बताया कि बूम क्षतिग्रस्त करने वाले वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें