बलिया-गाजीपुर बार्डर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही साथ में एसपी देवेंद्र नाथ?
- फोटो : BALLIA
बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने बृहस्पतिवार को बलिया-गाजीपुर की सीमा पर सख्ती का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों बलिया-गाजीपुर बॉर्डर पर भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी हाल में सीमा पर किसी की आवाजाही नहीं होनी चाहिए। क्षेत्र में लाकडाउन का पालन सही ढंग से हो।
डीएम-एसपी चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर से आगे बलिया-गाजीपुर की सीमा पर पहुंचे। वहां बैरिकेडिंग की गई थी। डीएम ने थाना प्रभारी को साफ निर्देश दिया कि किसी को आने-जाने नहीं दे। बैरिकेडिंग जस की तस बनी रहे। कोई वाहन अगर अनुमति पत्र या पास लेकर आता है तो उसकी ध्यान से जांच पड़ताल कर लें, तब जाने दें। सोशल डिस्टेंस के लिए जो तय हैं उसके अनुसार ही वाहनों का संचालन सुनिश्चित कराया जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लॉकडाउन का पालन भी अक्षरश: होना चाहिए। अगर कोई उल्लंघन करता है तो सख्ती बरतने से भी परहेज ना करें।