फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए 69.80 करोड़ का प्रस्ताव पास

विज्ञापन
जिला योजना की बैठक लेते प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष सु? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। प्रभारी मंत्री अनिल राजभर की अध्यक्षता में सोमवार को जिला योजना समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें विकास कार्यों के लिए कुल 4 अरब 69 करोड़ 80 लाख रुपये के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इस धनराशि से सड़क निर्माण, गंगा के किनारे के पिछड़े गांवों का विकास आदि कार्य होंगे। खेलकूद को बढ़ावा देने पर भी धनराशि खर्च होगी। बैठक में वर्ष 2020-21 में प्रस्तावित कार्यों और उसके सापेक्ष अनुमानित परिव्यय पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बजट सत्र से पहले जिला योजना समिति की बैठक करने का निर्देश मुख्यमंत्री ने दिया था। कहा, विकास कार्यों में धन की कमी कोई बाधा नहीं बनेगी। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से बात की है। इस बातचीत का उद्देश्य यही है कि सभी जनप्रतिनिधियों के सुझाव के साथ विकास कार्यों की प्रगति बनाई रखी जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विकास कार्य से संबंधित हर प्रस्ताव को कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा। गंगा किनारे गांवों और पिछड़े गांवों के प्रस्ताव को प्राथमिकता पर लिया जाएगा। बैठक में विभागवार परियोजनाओं के लिए मिले प्रस्ताव पर चर्चा हुई। ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के लिए दस लाख की मांग करने पर युवा कल्याण अधिकारी से जरूरी जानकारी ली। हर ब्लॉक स्तर पर ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता को बढ़ावा देने के निर्देश दिया। जिला पंचायत सदस्य अमित यादव ने रतसर सरकारी अस्पताल पर दो डॉक्टर को तैनात करने की मांग की। इस पर खेल राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने रतसर में दूसरे डॉक्टर की भी तैनाती करने का निर्देश सीएमओ को दिया। सदस्य चंद्रप्रकाश पाठक के भव्य मंगल पांडेय द्वार बनवाने की मांग पर जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को निर्देश दिया गया। खेल राज्यमंत्री ने इसे अनिवार्य रूप से कार्ययोजना में शामिल का निर्देश दिया।
एनसीसी तिराहे से कुंवर सिंह तक होगा सुंदरीकरण
बलिया। शहर में जलजमाव की समस्या और बेहतर तरीके से जल निकासी पर भी चर्चा हुई। एनसीसी तिराहा से कुंवर सिंह चौराहे तक सड़क के दोनों तरफ सुंदरीकरण कराने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस बीच बड़े नाले का फ्लो बढ़ाने पर सभी सदस्यों ने जोर दिया। इसके लिए नगरपालिका चेयरमैन अजय कुमार को प्रस्ताव देने को कहा गया। ईओ दिनेश विश्वकर्मा ने बताया कि यह पानी कटहल नाला में गिरेगा। वहीं, कदम चौराहे से स्टेशन तक के नाले का पानी रेलवे लाइन से होते हुए कटहल नाला निकल जाएगा। इस कार्य पर सभी सदस्यों ने हामी भरी। अंत में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने सभी का आभार जताया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान, विधायक धनंजय कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे, सुशील पांडेय, जिपं सदस्य संजय यादव, पम्मी प्रकाश सिंह, चंद्रशेखर सिंह, विजय शंकर, रवि यादव, अनंत मिश्रा के अलावा सीडीओ बद्रीनाथ सिंह, डीएफओ श्रद्धा यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें