फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष को मिलेगा 14 हजार रुपये मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। वर्ष 2021 के चुनाव में नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को हर महीने 14 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। ग्राम प्रधानों को 3500 रुपये हर माह मानदेय मिलेगा। इसके अलावा, 15000 रुपये यात्रा भत्ता प्रधानों को हर साल मिलेगा। ब्लाक प्रमुख को 9800 रुपये मानदेय मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं, नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत के सदस्यों को बैठक में शामिल होने पर प्रति बैठक 500 रुपया भत्ते के रूप में मिलते हैं। इसी तरह, जिला पंचायत सदस्य को बैठक में भाग लेने पर प्रति बैठक 1000 रुपये का भत्ता मिलता है। जबकि ग्राम पंचायत सदस्यों को कोई भत्ता नहीं मिलता। अधिकतर ग्राम प्रधान इनके हस्ताक्षर तक नहीं कराते। ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का पद अवैतनिक होता है। यानी इन्हें हर महीने कोई निश्चित मानदेय नहीं मिलता है। तकरीबन तीन माह के अंतराल में ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख से लेकर जिला पंचायत से अध्यक्ष तक के चुनाव खत्म हो गए। जिले में ग्राम प्रधानों के 940, ग्राम पंचायत सदस्यों के 12098, ब्लॉक प्रमुख के 17, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के 1441, जिला पंचायत सदस्यों के 58 और जिला पंचायत अध्यक्ष का एक पद हैं।
शासन से ग्राम प्रधान को 3500, ब्लाक प्रमुख को 9800 और जिला पंचायत अध्यक्ष को 14000 मानदेय देने का नियम हैं। इसके अलावा भत्ता अनुमन्य हैं। - अजय कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें