फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल और डायरिया के रोगियों से भरा जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में इन दिनों वायरल फीवर, डायरिया के रोगियों से पटा हुआ है। आलम यह है कि अस्पताल में सर्दी, खांसी, बुखार, शरीर दर्द एवं संक्रमित रोगों के मरीजों की संख्या में भी काफी इजाफा हुआ है। वार्डों के सभी बेड फुल हो गए हैं। मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों की शरण लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन

मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण इन दिनों जनपद में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सर्दी, खांसी, बुखार, शरीर दर्द, डायरिया, टायफाइड, मलेरिया के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। ओपीडी के आंकड़ों पर गौर करे तो पूर्व की अपेक्षा 15 से 20 फीसदी मरीजों की संख्या वृद्धि हुई है। वर्तमान में प्रतिदिन 40 से 50 प्रतिशत मरीज वायरल फीवर, सर्दी, जुकाम, मलेरिया, टाइफायड और पीलिया की जांच में पाए जा रहे हैं। रोजाना करीब 1200 से 1500 लोगों की ओपीडी की जा रही है। जिला अस्पताल में तैनात बालरोग विशेषज्ञ डा. विनेश कुमार ने बताया कि इन दिनों बच्चों में वायरल फीवर, सर्दी, बुखार, डायरिया के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गई है। वर्तमान में 50 प्रतिशत सर्दी और वायरल फीवर के मरीज आ रहे हैं। सभी वार्डं में मरीज भरे पड़े हैं। वार्डों में जगह नहीं होने के कारण मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों में शरण लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें