फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला उद्यान अधिकारी ने सब्जियों के वैज्ञानिक खेती का दिया टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। सोनबरसा में मंगलवार को कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिला उद्यान अधिकारी ने सब्जियों की खेती, फूलों की खेती, मशरूम उत्पादन के संबंध में किसानों को टिप्स दिए। कृषि उपकरणों और कृषि बीजों तथा कीटनाशकों पर मिलने वाली सब्सिडी पर विस्तार से डाला प्रकाश।
विज्ञापन

कृषक गोष्ठी में जिला उद्यान अधिकारी नेपाल राम ने फूलों की खेती, सब्जियों की खेती, पोली हाउस और नेट हाउस में करने की विधि बताई। बताया कि कैसे किसान अपने उत्पादन को पांच से छह गुना अधिक बढ़ा सकते हैं और कम लागत में बिना प्राकृतिक आपदाओं के भय के लाभकारी खेती कर सकते हैं। बताया कि केले की खेती, आम की खेती, अमरूद की खेती, आलू की खेती सहित अन्य तरह के फसलों के वैज्ञानिक पद्धति से उत्पादन में सरकार कितना अनुदान देती है। छोटे ट्रैक्टरों और कृषि उपकरणों में 40 से 60 फीसदी तक अनुदान की उपलब्धता है। किसानों को कृषि विभाग और उद्यान विभाग में ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद ही कोई लाभ मिल पाएगा। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के पुत्र विपलेंद्र प्रताप सिंह ने किसान कानून पर विस्तार चर्चा करते हुए कहा कि हमलोग वर्षों से कांट्रेक्ट खेती करते रहे हैं। हमलोगों के खेत का मालिकाना हक हमलोगों के पास ही रहा है। विरोधी पार्टियां किसानों को बरगलाने में लगी हैं। बताया कि इब्राहिमाबाद में छह मेगा वाट का सोलर पॉवर प्लांट लगने जा रहा है जिससे यहां के किसानों को चौबीसों घंटे बिजली मिलेगी। वहीं, जनपद का सबसे बड़ा एफसीआई का गोदाम इब्राहिमाबाद में बनेगा और हर समय यहां किसानों के फसलों की खरीद के लिए क्रय केंद्र संचालित रहेगा। हरी सब्जी, मटर की छेमी और फलों के भंडारण की व्यवस्था की जा रही है। अब किसानों को औने-पौने दामों पर अपना उत्पादन बेचने से निजात मिल जाएगा। किसान गोष्ठी में मौजूद पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह ने किसानों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। कहा कि आज के परिवेश में हम लोगों के बच्चों को नौकरी नही मिलने वाली है। इसलिए पूरा फोकस खेती पर करना पड़ेगा। कार्यक्रम को सुशील पांडेय, विनय सिंह, उद्यान निरीक्षक अरुण कुमार यादव, पूर्व प्रधान चंद्रदेव यादव, पूर्व विधायक भगवान पाठक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर उद्यान विभाग द्वारा एक लाख रुपये छूट का छोटा ट्रैक्टर पूर्व प्रमुख कन्हैया सिंह की पत्नी शकुंतला सिंह को प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें