गोंड समाज के जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकार?
- फोटो : BALLIA
बलिया। भाजपा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के जिलामंत्री तारकेश्वर गोंड के नेतृत्व में गोंड समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद गोंड समाज के लोगों को जाति प्रमाणपत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है। बीते चार वर्षों से गोंड जाति का प्रमाणपत्र न मिलने से समाज के लोगों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर गोंड समाज के लोगों में आक्रोश है। जिला मंत्री ने मुख्यमंत्री से गोंड समाज के लोगों को जाति प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग की है।