फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्न महोत्सव में हुआ निशुल्क राशन की वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप रविवार को आयोजित अन्न महोत्सव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर मुफ्त राशन का वितरण किया गया। भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्डधारकों को निशुल्क अनाज के साथ ही प्रति कार्ड एक किग्रा खाद्य तेल, एक किग्रा चना और एक किग्रा नमक का वितरण किया गया।
विज्ञापन

बेल्थरारोड में अन्न महोत्सव का विधायक धनंजय कन्नौजिया ने अखोप, हल्दीरामपुर, कैथी, हबसापुर, कसौंडर, देवलवीर आदि ग्रामों में खाद्यान्न सामग्री वितरित की। विधायक कन्नौजिया ने कहा कि सरकार की ओर से अन्न महोत्सव के तहत जनता को राशन सामग्री दी जा रही है। इसका लाभ लोगों को मिल रहा है। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, चुन्नू सिंह, रमाशंकर यादव, राजन गुप्ता, मिट्ठू सिंह, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। बांसडीह कस्बे के राशन की दुकानों पर नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि अरविंद कुमार सिंह मंटू ने राशन वितरण कर शुभारंभ किया। रविवार को अरुण सिंह के कोटे पर 100 से ज्यादा लोगों को निशुल्क राशन वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप महीने में दो बार निशुल्क खाद का वितरण किया जाएगा। दीपू चौहान, राजेश कुमार गुप्ता, संजय कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। बेरुआरबारी ब्लाक के ग्राम पंचायत करम्बर और सूर्यपुरा में अन्न महोत्सव का शुभारंभ कोटेदार राजेश सिंह और प्रधान प्रतिनिधि बालेंदु रजक ने किया। मुख्य अतिथि बेरुआरबारी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंह बुच्चू रहे। दिलीप सिंह खाद्य पूर्ति अधिकारी, हरिओम सिंह, राकेश महाजन, प्रकाश उपाध्याय, प्रकाश पाण्डेय, राजेश सिंह आदि लोग रहे। रेवती में वितरण का शुभारंभ भाजपा नेता अजय शंकर पाण्डेय कनक ने आत्मा कुमार गुप्त की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर किया।156 कार्डधारकों को राशन सामग्री दी गई। कनक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हमारा देश समृद्धशाली तथा आत्म निर्भर बनकर विश्व में अग्रणी हो। सभासद सुरेन्द्र चौहान, टीके गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें