कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गंगा बहुद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते जिले के प्र?
- फोटो : BALLIA
बलिया। प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार जल्द ही 27 फीसदी आरक्षण को पिछड़ा, अति पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा तीन भागों में बांटने जा रही है। वे मंगलवार को गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में आयोजित राजभर युवा संवाद कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में पिछड़े वर्ग को मिलने वाले 27 फीसदी आरक्षण में से 67.56 फीसदी का लाभ एक जाति विशेष को मिला लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इसलिए समय की कीमत समझें। मैं आपसे केवल पांच साल मांग रहा हूं। फिर आप जो चाहेंगे, वही होगा। बसपा को 22, ओम प्रकाश को 18 वर्ष से आप मत दे रहे है, लेकिन सबने अपना खजाना ही भरा है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि महाराजा सुहेलदेव राजभर के शासन के दौरान भारत में कोई आक्रमण नहीं हुआ। उस वीरता को पीएम मोदी जी ने पहचाना। कहा कि इस बसंत पंचमी को पीएम बहराइच में महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति पर श्रद्धाजंलि अर्पित करेंगेे। यह मूर्ति गृह मंत्री अमित शाह ने बनवाई है। राज्यसभा सदस्य सकलदीप राजभर ने कहा कि अन्य पार्टियां राजभर समाज की भावना से खेल रही हैं।