फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब महिलाओं में बांटी सिलाई मशीन

Sat, 22 Aug 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब इलीट की ओर से गरीब महिलाओं को गड़वार-नगरा स्थित मुलायम नगर में शनिवार को सिलाई मशीन का वितरण किया गया। इसके मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के गवर्नर वेदप्रकाश ने तीन महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित किया। उन्होंने समाज के निचले स्तर के लोगों की शिक्षा का स्तर उपर उठाने की बात कही। कहा कि हम एक विद्यालय को गोद ले सकते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान वेदप्रकाश ने कहा कि जैसे रोटरी क्लब ने पोलियो को समूल नाश करने का वीणा उठाया और सरकार का सहयोग कर ऐसा किया। उसी तरह समाज में हम शिक्षा के स्तर को भी ऊपर उठाने के लिए ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने रोटरी इंटरनेशनल के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम कराते रहने को कहा।

कहा कि हम चाहते हैं कि एक स्कूल को गोद लेकर वहां के गरीब बच्चों को शिक्षा दी जाए। ताकि समाज के स्तर में बदलाव लाया जा सके। इस मौके पर सह मंडल अध्यक्ष आलोक खंडेलवाल ने भी क्लब के सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। रोटरी क्लब इलीट के जिलाध्यक्ष सुनील सर्राफ ने कहा कि रघुनाथपुर पिपरपाती के एक स्कूल को गोद लेने की योजना प्रस्तावित की गई है।
विज्ञापन


जल्द ही रोटरी क्लब स्कूल को गोद लेकर उसके विकास के लिए प्रयास करेगा। नगरपालिका बलिया के क्लीन बलिया, ग्रीन बलिया के सहयोग से व्यापक कार्यक्रम चलाया जाएगा। कार्यक्रम संचालन रोटरी क्लब के सचिव नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। कोषाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने क्लब के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें