फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में जल्द ही बनेंगे 22 नए थाने

Fri, 21 Aug 2015 10:46 PM IST
मनोज कुमार राय /अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के नये फरमान के मुताबिक अब जनपद में और 22 थाने स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए पुलिस हेडक्वार्टर से जिला मुख्यालय को पत्र भेजकर इस दिशा में कवायद तेज करने को कहा है।
विज्ञापन


यह निर्णय शासन ने बढ़ती जनसंख्या और अपराध को देखते हुए लिया है। यदि सब कुछ ठीक रहा तो जनपद में जल्द ही 23 की जगह 45 थाने हो जाएंगे। इसके लिए जनपद के पुलिस अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है।

शासन ने पूरे प्रदेश में आबादी के हिसाब से थानों को स्थापित करने का निर्देश संबंधित पुलिस कप्तान को दिया है। इसके तहत जनपद में भी इस आशय का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


विभागीय जानकारों की माने तो करीब तीन साल पहले शासन के निर्देश पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने जनपद में दो नये थानों के लिए अपनी जांच रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी थी।

इसमें रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के संवारा तथा फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढ़ा में नये थाने स्थापित करने की बात कही गई थी। शासन ने अभी इस प्रकरण में कोई निर्णय लिया था। इसी बीच शासन के अफसरों ने जनपद की बढ़ती आबादी और अपराधों की संख्या को देखते हुए नये सिरे से सर्वे कर 22 नये थाने के लिए रिपोर्ट तैयार कर अवगत कराने को कहा है।

पुलिस अधिकारियों की माने तो पहले चरण में जनपद में पांच थाने स्थापित किए जाएंगे। इसमें चंद्रशेखर नगर, कोरंटा डीह, चांद दियर, शिवपुर दियर, रतसर शामिल हैं।

दूसरे चरण में आठ नये थानों के लिए सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजना है। जबकि अंतिम तीसरे चरण में नौ नये थानों के लिए सर्वे करना है। इसके बाद शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नये थानों के निर्माण की कवायद भी शुरू कर दी जाएगी।

उम्मीद है कि यदि नये थानों ने मूर्त रूप लिया तो अपराध पर नकेल कसने में महकमे को आसानी होगी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि एक थाने से दूसरे थाने के बीच दूरी ज्यादा होने से अपराधी आसानी से भाग निकलते हैं। जिन्हें घेरने के लिए कई थानों की मदद के बावजूद अपराधियों को पकड़ पाना कठिन होता है।

इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि अब शासन ने जिले में 22 और नये थाने स्थापित करने का निर्देश जिला मुख्यालय को भेजा है। इसके मुताबिक पहले चरण में पांच चौकियों को थाने में तब्दील किया जाएगा। जबकि दूसरे में आठ और अंतिम तीसरे चरण में नौ चौकियों को थाने के रूप में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें