युवती के अपहरण का आरोप
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 13 दिन पूर्व लापता युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सुधीर राजभर के खिलाफ उसे भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया है। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 17 मार्च को उनकी पुत्री को युवक बहला फुसलाकर घर से लेकर चला गया है।
उक्त युवक पूर्व में भी एक बार उनकी पुत्री को अपने साथ लेकर भाग गया था। मामले में दोनों पक्षों के बीच हुई पंचायत के बाद सुलहनामा हुआ था। इसके बाद उक्त युवक दोबारा उनकी पुत्री को लेकर भाग गया है। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।