फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कोल्ड ड्रिंक्स के दो रुपया के लिए विवाद, पालतू कुत्ते के भौंकने पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर (बलिया)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चांददियर स्थित एक ढाबे पर रविवार की रात अराजक तत्वों ने कोल्ड ड्रिंक्स के दो रुपये के लिए विवाद कर दिया। बीच बचाव करने के दौरान बदमाशों ने हमला कर ढाबा संचालक व कर्मचारी की पिटाई कर दी। मालिक को पिटता देख पालतू कुत्ते के भौंकने पर बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी। ढाबा संचालक दिवाकर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित दो बदमाशों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


यूपी-बिहार के बॉर्डर वाले इलाकों में शराब पीने और तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। अंधेरे में बॉर्डर क्षेत्रों में बदमाशों की उपस्थिति रहती है। पुलिस की सख्ती के बावजूद आए दिन फायरिंग व तस्करी के मामले आ रहे हैं। रात में चांददियर- मांझी मार्ग स्थित एक ढाबा पर बिहार छपरा के कुछ लोग खाना खा रहे थे। ढाबा संचालक दिवाकर सिंह ने आरोप लगाया कि कर्मचारी द्वारा ठंडा का 22 रुपया मांगने पर बदमाश दो रुपया अधिक मांगने पर कहासुनी व गाली गलौज करने लगे।
बीचबचाव करने पहुंचा तो दो बदमाशों ने हमला कर जबरदस्ती मुझे लेकर जाने लगे। उसी दौरान पालतू जर्मन शेफर्ड कुत्ता भौंकने लगा। एक बदमाश अवैध पिस्टल निकाल कर कुत्ता पर फायरिंग कर दिया। संयोग अच्छा रहा कि ढाबा में खाना खा रहे लोगों या कुत्ता को गोली नहीं लगी। गोली चलने की आवाज सुन अफरा तफरी मच गई। बदमाश भाग खड़े हुए। इस बाबत सीओ फहीम कुरैसी ने बताया कि ढाबा संचालक दिवाकर सिंह की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी जल्द पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें