फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र के लिए गड्ढा खोदने पर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगर पंचायत के पंचफेडवा स्थित पोखरे के भींटे की जमीन में कब्र के लिए गड्ढा खोदने को लेकर मंगलवार को सुबह दो समुदायों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों समुदायों के सैकड़ों लोग इकट्ठे हो गए। बात बिगड़ती इससे पहले ही फोर्स के साथ धमके अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया।
विज्ञापन

हिंदू युवा वाहिनी ब्लॉक नगरा के संगठन मंत्री शंभू प्रजापति की शिकायत पर क्षेत्राधिकारी शिवनारायण वैस व थानाध्यक्ष डीके पाठक के साथ पहुंचे उपजिलाधिकारी रसड़ा प्रभुदयाल ने दोनों पक्षों से वार्ता कर स्थिति को शांत किया। एसडीएम ने निर्देश दिया कि जब तक जमीन की पैमाइश नहीं हो जाती तब तक पक्के कब्र का निर्माण नहीं होगा। कच्ची कब्र बनाई जाएगी। उन्होंने कब्रिस्तान व पोखरे के भींटे की भूमि का सीमांकन कराने का निर्देश राजस्व निरीक्षक अजय कुमार सिंह व लेखपाल बलिराम सिंह को दिया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। बताया जाता है कि आराजी नंबर 1028 पोखरे की भींटे की जमीन है। इसी के सटे आराजी नंबर 1044 रकबा 90 डिस्मिल कब्रिस्तान की जमीन है। जिसके अधिकांश भाग पर आधा दर्जन लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। इस पर बेदखली का मुकदमा भी तहसील न्यायालय में विचाराधीन है। आराजी नंबर 1028 में ही 25 डिस्मिल धनूपी पत्नी केदार के नाम कृषि पट्टा आवंटित है। कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा होने के कारण मुस्लिम समुदाय के लोग भींटे की जमीन में ही शव दफन करते चले आ रहे हैं। भींटे की जमीन में ही ईदगाह की मस्जिद भी है। मंगलवार को इस पर एक पक्का कब्र बनाने के लिए गड्ढा खोदने पर दूसरे पक्ष ने रोकते हुए अधिकारियों से शिकायत कर दी। महत्वपूर्ण तो यह है कि कब्रिस्तान का विवाद गत कई वर्षों से चला आ रहा है। अधिकारियों की उदासीनता से इस विवाद का निपटारा आज तक नहीं हो सका है। इस अवसर पर तहसीलदार प्रभात कुमार सिंह भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें