फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मतदाता सूची की गलतियों में सुधार पर किया विमर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की बैठक रविवार को कुंवर सिंह इंटर काॅलेज में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह की देखरेख में हुई। शिक्षक विधान परिषद क्षेत्र वाराणसी के निर्वाचन सूची की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जनपद के शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने निर्वाचन सूची में हुई गलतियों को प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराते हुए चुनाव आयोग के उच्चाधिकारियों से त्रुटियों में सुधार के लिए वार्ता करने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष आनंदमोहन सिंह ने कहा कि सूची में अधिकांश शिक्षकों के कार्यरत या पूर्व में कार्यरत विद्यालय के नाम कालम रिक्त है।
अधिकांश शिक्षकों का नाम मतदाता सूची में नहीं है। जबकि मतदाता फाॅर्म जमा हैं। विद्यालयों के शिक्षकों का नाम संबंधित बूथ पर न होकर दूसरे बूथ पर हो गया है। इस संबंध में मुख्य चुनाव अधिकारी से वार्ता की गई। जिसके संबंध में उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही समय रहते सुधार करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने कहा कि मतदाता सूची में त्रुटियां सभी जनपदों में है।
इसके संबंध में मुख्य चुनाव आयुक्त एवं वाराणसी आयुक्त को संगठन द्वारा पत्र भेज दिया गया है। बैठक को प्रांतीय महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी, मारकंडेय सिंह, डॉ. राकेश सिंह, केपी , अनुज , मधुसूदन सिंह, केडी मिश्रा,सुरेश सिंह, राजेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। संचालन रामविलास सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें