बलिया। भारतीय जनता पार्टी जीराबस्ती स्थित कार्यालय पर गुरुवार को जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू के अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी 13 जनवरी को होने वाली लोक जागरण यात्रा के संबंध में चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोक जागरण यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तन्मयता के साथ काम किया जा रहा है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि यह कार्यक्रम एक-एक व्यक्ति को जोड़ने का काम है, हमें गांधी के सपनों को पूरा करना है। मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि फेफना विधानसभा में बूथ स्तर पर लोक जागरण यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दुबे ने कहा कि विपक्ष हमारे नौजवानों को भ्रमित करने का काम कर रहा है। हम सब कार्यकर्ताओं का फर्ज है कि पाकिस्तान परस्त लोगों को बेनकाब किया जाए। इस मौके पर मनोज श्रीवास्तव, नकुल चौबे, नंदलाल सिंह, प्रदीप सिंह, रामजी सिंह, देवव्रत दुबे, मनोरमा गुप्ता, गोपाल सिंह, नागेंद्र पांडेय, सत्येंद्र सिंह, खड़क बहादुर तिवारी, आशीष पांडेय, अभिषेक गुप्ता, राजीव मोहन चौधरी, लक्ष्मण दुबे, चुन्ना मिश्रा, अश्वनी राजभर आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन संजय मिश्रा ने किया।