फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर-डीआईजी ने बाढ़ क्षेत्रों का किया दौरा

विज्ञापन
बाढ़ का निरीक्षण करती कमिश्नर नीलम अहलावत - फोटो : ‍ballia
विज्ञापन
कमिश्नर नीलम अहलावत और डीआईजी धर्मवीर ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दूबेछपरा के रिंग बंधे और एनएच 31  को टूटने से बचाने के लिए तैयार रहें। कहा कि चाहे इसके लिए कहीं से भी कोई टीम बुलानी हो या तकनीकी काम कराना हो तो कराएं। अधिकारियों ने बैरिया तहसील के रामगढ़, दूबे छपरा, जयप्रकाश नगर आदि इलाकों मेंे अधिकारियों को विशेष हिदायत दी।
विज्ञापन


कमिश्नर और डीआईजी ने जयप्रकाशनगर क्षेत्र के एनएच-31 के किनारे स्थित चांद दियर गांव सहित रोड का भी निरीक्षण किया और निर्देश्‍ा दिए। इस  मौके पर डीएम गोबिवंद राजू एनएस, पुलिस कप्तान  प्रभाकर चौधरी, सदर एसडीएम रामानुज सिंह, बैरिया एसडीएम अरविंद कुमार से लगायत बाढ़ विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। रविवार को गंगा ने हाई फ्लड लेवल को पार करते ही कई दशकों का रिकार्ड भी  तोड़ दिया। जिसके चलते सदर व बैरिया तहसील में 150 गांव गंगा के पानी से  घिरे हुए हैं, वहां गोरखपुर से पहुंची एनडीआरएफ टीम व चतुर्थ वाहिनी पीएसी  इलाहाबाद से मोर्चा संभाला। लेकिन अभी बहुत से ऐसे गांव हैं, जहां लोग प्रशासन की सहायता की आस लगा हुए हैं।

गंगा का जलस्तर  अधिक बढ़ जाने के चलते एनएच-31 के मझौंवा, पचरूखिया, हुक्म छपरा, दूबे छपरा  से लगायत कई जगहों पर गंगा का पानी एनएच-31 के उपर-ऊपर बहने लगा है। जिसको  बाढ़ विभाग के अधिकारियों ने बालू से भरी बोरियों व राबिश से रोकने का  प्रयास तो कर रही है, लेकिन कहीं न कहीं बंधे का रिसाव शुरू हो जा रहा है। वादिलपुर, मझौवा, रेपुरा, गहलौत बस्ती, बजरहा, चौबे छपरा, श्रीनगर, मुजहीं में अब भी किसी तरीके की सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है।  कमिश्नर ने चौकियों पर चिकित्सक की निश्चित रूप से तैनाती का निर्देश दिया। इसके लिए बाढ़ ग्रस्त इलाकों से सीएमओ को फोन कर हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें