बलिया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 का नामांकन शुक्रवार से शुरू हुआ। इस दौरान सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के अंदर एवं बाहर भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा तथा खुफिया विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी भी सादे वेश में लोगों पर पैनी नजर बनाए रहे। इसके साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई। नामांकन के पूर्व डीआईजी आजमगढ़ अखिलेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने डीएम कार्यालय के बाहर से लेकर अंदर तक की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
जिला प्रशासन ने सातों विधान सभा के नामांकन के लिए अलग-अलग कार्यालयों में व्यवस्था की गई है। यहां सुरक्षा को लेकर कड़े प्रबंध किए गए थे। आलम यह था कि जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरा से लेकर खुफिया विभाग सादे वेश में तैनात रही। इसके अलावा डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर एवं हैंड हेल्प मेटल डिटेक्टर से आने जाने वाली की जांच की गई। जबकि मुख्य द्वारा पर सीओ बैरिया अशोक मिश्रा एवं अंडर ट्रेनिंग सीओ उस्मान के नेतृत्व में भारी मात्रा में फोर्स गेट के अंदर व बाहर मौजूद रही। जबकि दो अन्य गेटों पर दो सीओ के नेतृत्व में भारी मात्रा में फोर्स तैनात रही। निरीक्षण के बाद डीआईजी संतुष्ट दिखे।