भीमपुरा थाना क्षेत्र के बुढनापुर गांव में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंची भीमपुरा थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
थाना क्षेत्र के बुढनापुर निवासी बसपा नेता संत कुमार चौहान का घर भीमपुरा क्रिड़िहरापुर स्थित मार्ग के नहर कालोनी के पास है। रविवार की सुबह बसपा नेता के छोटे भाई संतोष चौहान (22) अपने खेत में गए। खेत से वापस लौटने के दौरान वह अपनी वेल्डिंग की दूकान पर गया।
इसी दौरान संतोष ने ट्राली पर हाथ रख दिया। ट्राली में करंट प्रवाहित होने के चलते वह छटपटाने लगा। आसपास के लोगों ने उसे मऊ सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही संतोष के घर में कोहराम मच गया।