फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण को रोकने के लिए धरना, एसडीएम के आश्वासन पर माने ग्रामीण

Tue, 22 Apr 2025 07:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण रोकने के उद्देश्य से ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और धरना देकर अपनी आवाज को बुलंद किया। आरोप है कि इसके निर्माण से ग्रामीणों को परेशानी होगी लिहाजा बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया जाए।
 
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुबहर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुछ खास गांव के बीचों बीच निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को रोकने के लिए नाराज ग्रामीण मंगलवार को तीसरे दिन भी धरना दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर आत्रेय मिश्रा ने समस्याओं का निदान करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया। 

विज्ञापन


इसके पूर्व धरनारत ग्रामीणों का आरोप था कि हमारे गांव के बीचो-बीच से होकर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। गांव के लोगों की लगभग 98 फ़ीसदी जमीन कृषि योग्य तथा लगभग 40 फ़ीसदी जमीन आबादी की है, जो ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के उस पार है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए दो किलोमीटर दूरी तय करना पड़ेगा।

साथ ही आसपास के दर्जनों गांव के लोगों का इसी मार्ग से कृषि कार्य के लिए आना जाना है, जिससे उनकी खेती पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सड़क के दो भागों में बढ़ जाने से लगभग 25 हजार से अधिक आबादी के लोगों का जीवन काला पानी की सजा के समान हो जाएगा। सड़क को बंद कर देने से किसानों को भुखमरी से मारना पड़ेगा। धरने पर बैठीं महिलाओं ने एसडीम से न्याय की मांग की।
विज्ञापन


वार्ता के पश्चात एसडीएम आत्रेय मिश्रा ने आश्वासन दिया कि उनकी मांग अवश्य पूरी की जाएगी। उन्होंने पूरे गांव का भ्रमण करते हुए सभी पीड़ितों की बात सुनी तथा समस्या को देखकर निदान दिलाने का भी आश्वासन दिलाया।

इस मौके पर एनएचएआई से श्रीराम सिंह, डीके सिंह, दुबहर थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, हल्दी थाना अध्यक्ष विश्वदीप सिंह, बलराम यादव, हरिमोहन यादव, सर्वजीत कुमार यादव, भीम सिंह, मदन सहनी, लकी सिंह, राजू पासवान, रघुनाथ यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें