फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घाटों पर उमड़ी श्रद्धा

विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर्व पर उजियार घाट ​स्थित गंगा नदी में स्नान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।संव
विज्ञापन
बलिया / नरहीं । माघ मास का प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर रविवार को घने कोहरे व गलन पर आस्था भारी पड़ी। गंगा के विभिन्न घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान-ध्यान के बाद लोगों ने विभिन्न मंदिरों में दर्शन पूजन किया। दो किमी पैदल चलकर श्रद्धालुओं ने उजियार घाट पर गंगा स्नान किया।
विज्ञापन

भोर में करीब चार बजे के बाद से ही श्रद्धालु गंगा तट की तरफ विभिन्न साधनों से जाने लगे। करीब 9.30 बजे के बाद लोगों की भीड़ बढ़ने लगी। दोपहर तक स्नान-ध्यान गंगा के विभिन्न घाटों की तरफ जाते रहे। बाबा बालेश्वर व हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन पूजन किया। शिवरामपुर घाट, माल्देपुर, मुबारकपुर व सेमरा घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। स्नान के बाद तिल, कंबल, ऊनी वस्त्र, स्वर्ण, गोदान व फल का दान किया।
मझौवां : हुकुम छपरा गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। यह सिलसिला सुबह से शुरू होकर दोपहर तक लगातार चलता रहा। लोगों घरों में भी स्नान कर तिल, गुड़, तिलवा आदि का दान किया। हुकुम छपरा गंगा घाट के अलावा पचरुखिया, गंगापुर, चौबे छपरा, सुघर छपरा, दूबे छपरा, गोपालपुर, नौरंगा, सतीघाट और शिवपुर सहित अन्य घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया। बेल्थरारोड: मठिया शिव मंदिर घाट, तुर्तीपार, खैरा खास, बेल्थराबाजार, आदि घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें