फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रोज 25 से 30 बसों से महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए श्रद्धालुओं के आने व जाने का क्रम तेज हो गया है। महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को होने वाली स्नान के लिए श्रद्धालु संगम तट पर डेरा डालने लगे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन निगम बसों की संख्या को बढ़ाने की योजना बनाया है। फिलहाल 25 से 30 बसें प्रतिदिन चलाई जा रही है।
विज्ञापन

इधर, ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए लोग रोडवेज बसों से ही अधिक संख्या में निकल रहे हैं। डिपो से 50 बसों को चलाने की योजना बनाई है। इसके लिए बसों के नट-बोल्ट को भी वर्कशाप में टाइट किया जा रहा है। वहीं, चालक व परिचालकों को पूरी तरह से मुस्तैद रखा जा रहा है। डिपो के अधिकारियों को अनुमान है कि संगम के लिए यात्रियों की भीड़ अधिक होने पर बसों की डिमांड की जा सकती है। ऐसे में चालक व परिचालकों को कभी भी प्रयागराज भेजा जा सकता है। माघी पूर्णिमा स्नान के बाद से श्रद्धालुओं के जाने का सलिसिला जारी है। एआरएम अजय कुमार ने बताया कि यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में अधिक बसें चलाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें