फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवेंद्र हत्याकांड: 'परिजन खुलासे से संतुष्ट नहीं', सपा सांसद बोले- घटना लूट की नहीं हत्या की है

Mon, 29 Sep 2025 05:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में प्रधानाध्यापक की हत्या उस वक्त कर दी गई, जब वह अपने सहकर्मी के साथ घर लाैट रहे थे। हमलावरों ने उनसे चेन और अंगूठी लूटने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
रमाशंकर राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बेल्थरारोड नगर में सपा का एक प्रतिनिधिमंडल रविवार की देर शाम दिवंगत प्रधानाध्यापक देवेंद्र प्रताप यादव के परिजनों से मिला और उन्हें ढांढस बंधाया। मामले में पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई पर सवाल उठाया। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


सलेमपुर से सपा सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि पीड़ित परिवार पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है। परिजनों का आरोप है कि यदि पुलिस ने घटना का पर्दाफाश किया है तो लूटी गई चेन को भी बरामद होनी चाहिए। यह घटना लूट की नहीं बल्कि, हत्या का है, जबकि पुलिस इसे लूट की घटना मान रही है।

इससे परिजनों को न्याय मिलना मुश्किल है। सपा इस मामले को गंभीरता से ले रही है और इसे उचित मंच के माध्यम से उठाकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का काम करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार से की मुलाकात

कहा कि अपराधी भैंस चोरी, मोटर साइकिल समेत अन्य छोटी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे मामले में पुलिस की ओर से कोई रिकार्ड न दर्ज किए जाने की वजह से अपराधियों का मनोबल लगातार रहा है। ऐसे में वो बड़ी घटनाओं को अंजाम देने में बाज नहीं आ रहे हैं। 

बेल्थरारोड के यादव नगर निवासी देवेंद्र प्रताप यादव की गत दिनों साहुनपुर प्राथमिक विद्यालय के करीब हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय घटित हुई जब वह एक महिला सहकर्मी के साथ स्कूल से लौट रहे थे। अपराधियों ने इनकी चेन और अंगूठी लूटने के बाद इस वारदात को अंजाम दिया था। 

इस मौके पर पूर्व मंत्री विधायक जियाउद्दीन रिजवी, जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, जयप्रकाश अंचल, प्रदेश सचिव आद्याशंकर यादव, संतोष गर्ग, बीरबल राम, शमशाद बांसपारी, दशरथ यादव, आनंद यादव, रुद्र प्रताप यादव, सज्जन पासवान समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें