देवस्थली विद्यापीठ देवस्थली में सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट घोषित होने के बाद जश्र का माहौल रहा। छात्रों ने एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही गुरुजनों का पैर छूकर उनका आर्शीवाद लिया। स्कूल में कुल 210 छात्रों ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा दी।
स्कूल के सैय्यद मोहम्मद जान ने 93 फीसदी पाकर स्कूल में पहला स्थान तथा जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह से शीतल सिंह को 91.6, आकांक्षा प्रियदर्शी तथा रौनक अग्रवाल 91 तथा विशाल राज को 90 फीसदी अंक प्राप्त हुए है।
स्कूल के प्रबंधक कृपाशंकर सिंह तथा प्रधानाचार्य पीसी श्रीवास्तव ने अव्वल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य ने बताया कि 23 मई को अव्वल छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।