फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमपुरा। सिलीगुड़ी शिलांग में तैनात बनकटवा, भीमपुरा निवासी सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी से लौटते वक्त सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कैंप से आई सूचना के अनुसार उसका शव रविवार को गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन

भीमपुरा थाना क्षेत्र के बनकटवा निवासी महेंद्र यादव (50) की नियुक्ति सीआरपीएफ के जमशेदपुर बटालियन में एसआई पोस्ट पर हुई थी। उनके बटालियन की ड्यूटी सिलीगुड़ी शिलांग में लगी हुई थी। वहां से बृहस्पतिवार को वापस लौटते वक्त करीब 11 बजे उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ में टकरा गई। इस हादसे में सीआरपीएफ जवान महेंद्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। रात में दो बजे स्थानीय पुलिस ने इसकी सूचना जवान की पत्नी को दी। जवान के मौत की खबर आते ही परिवार में चीख पुकार मच गया। परिजनों के चीख पुकार सुन गांव वाले भी पहुंच गए। क्षेत्र के लोग भी परिवार को ढाढ़स बधाने के लिए जवान के घर की तरफ रुख कर लिए। महेंद्र यादव की दो पुत्री रेनु, रागिनी व एक पुत्र राहुल है।
-
सात बजे की पत्नी से हुई बात, 11 बजे हो गया हादसा
भीमपुरा। सीआरपीएफ जवान महेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार की शाम 7 बजे पत्नी मीना यादव से बात की थी। इसके बाद 11 बजे दुर्घटना हो गई जिसमें जवान की जान चली गई। सीआरपीएफ जवान महेंद्र यादव वापस लौटते वक्त 7 बजे के आसपास अपनी पत्नी से ़फोन कर उससे भी बातचीत कर परिवार का हालचाल लिया। कहा था कि रास्ते मे हु कैम्प पहुँचकर बात करते है। रात्रि को 2 बजे पुलिस के पहुंचने ले बाद पत्नी को विश्वास जी नहीं हो रहा था की उसके पति के साथ कुछ ऐसा हुआ है।
विज्ञापन

-
लॉकडाउन के कारण टल गई थी बेटी की शादी
कोरोना नहीं होता तो शायद सीआरपीएफ जवान अपने घर होता और अपनी बड़ी बेटी की शादी की तैयारी कर रहा होता। जवान ने अपनी बड़ी बेटी रेनू की शादी 23 मई को तय की थी। इसी दौरान बीते 19 मई को काशीदास बाबा का पूजा भी कराने की तैयारी थी। लेकिन कोरोना के कारण शादी को नवंबर में टाल दिया गया था। इस वजह से सीआरपीएफ के जवान ने आना भी रद्द कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें