रसड़ा में पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा और कहा कि सपा दलित प्रेम का ढोंग और दिखावा वोट पाने के लिए कर रही है। बोले गेस्ट हाउस कांड आज भी लोगों को याद है।
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को कहा कि सपा का दलित प्रेम ढोंग व दिखावा है। सपा बहुरुपिया है और दलितों का वोट पाने के लिए इन दिनों उसके नेता दलित प्रेम का दिखावा कर रहे है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकारों में कभी दलितों का मान-सम्मान सुरक्षित नहीं रहा है। लखनऊ का गेस्ट हाउस कांड की यादें आज भी लोगों के जेहन में जिंदा है।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा सरकार में कभी प्रदेश में गुंडे व माफियाओं का बोलबाला था। जबकि भाजपा सरकार में गुंडे-माफिया जेल में है या प्रदेश के बाहर है। पश्चिम बंगाल में सनातन धर्म को स्वीकार नहीं किया जा रहा है। यहीं वजह है कि वहां हिंदुओं पर हमले हो रहे है। कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि जब सपाई पावर में आते है तो दलित महापुरुषों का सम्मान नहीं कर करते है। कहा कि सपा के लोगों ने ही संसद में प्रेमेसनी रिजर्वेशन बिल को फाड़ने का काम किया गया था। इतना ही नहीं सपा राज में ही दलित अधिकारियों का पदोन्नति के बजाय अवनति कर दिया गया था। कहा कि समाजवादी पार्टी कभी दलितों का सम्मान नहीं कर सकती है।