फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष से हटाए गए यशपाल

Mon, 28 Sep 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने चार साल के कार्यकाल में हर वर्ग को साथ लेकर चलते हुए पार्टी को आम जनमानस से जोड़ने का हर संभव प्रयास किया। यह बातें सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह ने सोमवार को नगर स्थित एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत के    दौरान कहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष पद से मुझे मुक्त कर दिया है। अपने चार साल के कार्यकाल में बिना किसी गुटबाजी के सबको लेकर चला हूं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का मैं सिपाही हूं और हमेशा रहूंगा। पार्टी में 20 साल तक महामंत्री और दो बार अध्यक्ष  रहा। अब आगे पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे पूरी तन्मयता के साथ निभाने का प्रयास करूंगा। साथ की पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता के दु:ख  दर्द के साथ हर समय खड़ा मिलूंगा, ताकि आगे भी पार्टी को मजबूती मिलती रहे।

जिला महासचिव पद से शैलेश ने दिया त्यागपत्र
सपा के जिला महासचिव शैलेश चौधरी पप्पू ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि पार्टी हाईकमान ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह को पद से हटाने का निर्णय लिया है। नये जिलाध्यक्ष का मनोयन भी लगभग तय हो गया है। पार्टी में मेरी पूरी आस्था और निष्ठा है, रही है। बावजूद पार्टी  जिलाध्यक्ष के हटने के बाद मैंने भी पार्टी के जिला महासचिव पद से त्याग पत्र देने का निर्णय लिया है। जिससे नये जिलाध्यक्ष को संगठन के गठन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। आगे पार्टी जो भी मुझे जिम्मेदारी सौंपेगी मैं उसका पूरी तरह से निर्वहन करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें