जनपद में बीते तीन दिनों से कभी धूप कभी छांव के बीच सोमवार की सुबह कोहरे की चादर ने भगवान भास्कर को नौ बजे के बाद ही दर्शन देने दिया। इसके चलते सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम रही।
सुबह कोहरे के बीच स्कूली बच्चे ही नजर आए। हालांकि कोहरे की चादर देखकर अधिकतर बच्चों के चेहरे खिले रहे। अचानक मौसम में बदलाव देखकर बच्चों पूरी तरह से गर्म कपड़ों में लिपटकर स्कूल गए वहीं क ाफी देर तक वाहनों को हेडलाइट जलाकर यात्रा करनी पड़ी।
सोमवार को नगर में जहां नौ बजे तक कुहासा ने चादर तनी रखी थी। वहीं देहात इलाकों में 12 बजे तक कुहासा रहा। बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार सोमवार को अचानक मौसम में परिवर्तन ने लोगों को ठंड का अहसास करा दिया। सोमवार को भी घने कोहरे की चादर ने सड़कों पर रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी कम ही रही।
सोमवार को दोपहर तक कोहरे की वजह से लोग घरों में ही दुबके रहे। दोपहर के बाद भगवान भास्कर के दर्शन के बाद चहल-पहल शुरू हुई। ठंड के चलते ऊनी वस्त्रों की बिक्री तेज हो गई है। लोग चाय की दूकानों पर भी चुस्कियां लेते दिखे। जबकि स्कूली बच्चे ठिठुर कर स्कूल जाते दिखाई दिए। ग्रामीण इलाकों में भी पूरे दिन कोहरे की चादर छाई रही।