फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवाद के नाम पर हो रही गुंडागर्दी : संजीव

Mon, 07 Dec 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा, भाजपा और कांग्रेस का आपस में गुप्त गठबंधन हो चुका है। इस गठबंधन के चंगुल से प्रदेश की जनता को आम आदमी पार्टी ही बाहर निकाल सकती है।
विज्ञापन


यह बातें ‘आप’ के पूर्वांचल प्रभारी संजीव सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि उप्र में लोकतंत्र एवं समाजवाद के नाम पर भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी एवं मानव मूल्यों की बाजार में बोलियां लगाई जा रही हैं।

 प्रदेश सूखे की हालत में है, मुख्यमंत्री परिवार नाच गानों में जुटा हुआ है। उप्र में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, कानून आम जनता के लिए नामात्र के लिए है। प्रदेश के सत्ताधारी नेता अपराधियों को शरण दे रहे है।
विज्ञापन


 जिला संयोजक अमरेंद्र सिंह ने कहा कि 15 दिसंबर को होने वाले जिला सम्मेलन में पूरे जिले के हजारों लोग शामिल होंगे। 2017 के विस चुनाव में बलिया से सातों विधानसभाओं की सीट आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जनबल के आधार पर जीतेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश के आह्वान पर लखनऊ में होने वाले प्रदर्शन में हजारों की संख्या में भृगु नगरी से युवा भाग लेंगे। इस मौके पर शुशांतराज भारत, संजीव सिंह, सोहन सिंह, विवेक सिंह, डा. जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें