फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने पसारे पांव, पीड़ित युवती की गई जान

Sat, 05 Nov 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू से अब तक छह लोग काल के गाल में समा चुके हैं। शुक्रवार की शाम नगर के उमरगंज निवासी एक युवती की डेंगू के कारण वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन

डेंगू की चपेट में आने से सुखपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी हरदयाल गुप्त (42), सिकंदरपुर के माल्दह गांव निवासी परशुराम राम (35), सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी टुना पांडेय (34) की मौत हो चुकी है। वहीं बांसडीह के बकवां निवासी अंशू (16) व बैरिया क्षेत्र के शिपू (10) की मौत हो चुकी है।  उमरगंज निवासी अंजुम (22) पुत्री मैनू भी गुरुवार को डेंगू की चपेट में आ गई। उसे जब जिला अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां शुक्रवार की शाम मौत हो गई। इसी मुहल्ले के युसूफ जमाल और निजामुद्दीन का वाराणसी में इलाज चल रहा है।

 
 स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए शनिवार को नगर के प्रमुख मोहल्लों बहेरी, उमरगंज, चंद्रशेखरनगर इत्यादि इलाकों में फागिंग कराई गई।सीएमएस डाॅ. जीसी मौर्या ने बताया कि डेंगू का एक मरीज जिला अस्पताल में भर्ती है। डेंगू की जांच के लिए किट उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें