फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

Sat, 05 Nov 2016 10:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य रविवार की शाम को पड़ेगा । छठ पर्व को लेकर नगर से ग्रामीणांचल के लोगों में जबर्दस्त  उत्साह देखा गया। घर-घर में महिलाएं तथा पुरुष पूजन सामग्री एकत्रित करने  में मशगूल दिखे। शनिवार को महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखकर रात को चंद्रमा  को अघ्र्य देने के उपरांत खीर खाई। रविवार को दिनभर महिलाएं व्रत रहकर शाम में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। वहीं महानगरों में रहने वाले भी आकर पूरे उमंग से शनिवार को छठ पूजा की तैयारियों में जुटे रहे।  
विज्ञापन



छठ को लेकर पूजन समिति व आम  लोगों ने गंगा, घाघरा, मगई, टोंस, तालाब, सरोवर आदि घाटों पर साफ-सफाई की।  रविवार को छठ पूजा के मद्देनजर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख बाजारों  में वस्त्र, फल-फूल, सूप, दउरी आदि खरीदने के लिए भीड़ उमड़ी रही। जिसके कारण पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को काफी परेशानियों का  सामना करना पड़ा। 
ग्रामीण क्षेत्रों से आयी महिलाओं ने पूजन सामग्रियों के अलावा साड़ी व अन्य जरूरत के सामानों की खरीददारी की। नगर के प्रमुख बाजार में देर शाम तक दूकानों पर भीड़ उमड़ी रही। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी जगह-जगह मुस्तैद  रही। नगर के स्टेशन रोड, चित्तू पांडेय चौराह, चौक रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। जाम को हटाने के लिए पुलिस दिनभर हाफती नजर आयी। नगर के रामलीला मैदान  तथा टाउन हाल मैदान सहित अन्य स्थानों पर गड्ढा खोदकर तालाब बनाया।  समितियों द्वारा छठ घाट व आने-जाने वाले मार्गों को विद्युत उपकरणों  से सजाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें