बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के पद रिक्त होने के बाद भी सरकार द्वारा विज्ञापन न जारी करने को लेकर युवाओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान युवाओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
जिसमें उल्लेख किया है कि प्रदेश सरकार द्वार सुप्रीम कोर्ट में 51112 पदों के रिक्त होने का हल्फनामा लगाया गया था। आरटीआई से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 173795 पद प्राथमिक शिक्षकों के पद खाली है। उन्होंने मांग किया जल्द से शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों सनक पांडेय, विजय लक्ष्मी सिंह, गरिमा तिवारी, अर्पणा, नीतू, महिमा, ममता वर्मा, संजय वर्मा, सोनम व सत्यप्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।