फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर अंडरपास बनाने के लिए प्रदर्शन

विज्ञापन
बैरिया थाना क्षेत्र के शिवन टोला के समीप अंडरपास निर्माण के लिए धरना प्रदर्शन ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया-मांझी मार्ग के बीच शिवन टोला के समीप निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर अंडरपास तय तिथि के बाद भी न बनाने पर 12 गांव के ग्रामीण ने धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने काम भी बंद करवा दिया।
विज्ञापन

बैरिया से मांझी तक निर्माणाधीन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के बीच शिवन टोला गांव के समीप एक रास्ता शिवन टोला से रानीगंज बाजार जाता है। यह रास्ता इस क्षेत्र के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों के आवागमन का मुख्य मार्ग है साथ ही आसपास के सैकड़ों किसानों के रास्ते के दोनों तरफ सैकड़ों एकड़ खेती करने योग्य जमीन है। अंडरपास न होने से गांव व खेतों में आने जाने का रास्त बंद हो जाएगा। तत्कालीन जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने ग्रामीणों को अंडर पास निर्माण का आश्वासन दिया।
सोमवार को उस रास्ते को बंद करने के उद्देश्य से संस्था द्वारा मिट्टी भराई का काम शुरू कर दिया गया।
जिसकी सूचना मिलते ही सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष मौके पर पहुंच कार्य को बंद करवा दिया। बृहस्पतिवार को पूर्व प्रधान विनोद सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों व नौजवानों के साथ सांकेतिक धरने पर बैठ गए। धरनारत लोगों का कहना है कि हम लोग आज सांकेतिक धरना किये हैं यदि हम लोगों की बात नहीं सुनी गई तो हम लोगों का आंदोलन उग्र होगा।
विज्ञापन

जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और संबंधित संस्था की होगी। धरना सभा में अजय यादव ,सुरेश सिंह ,पप्पू सिंह ,मुटुर सिंह ,त्रिवेणी सिंह ,छोटन सिंह ,भानु यादव ,मनोज यादव ,शिवमंगल सिंह आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें