फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पासिंग मार्क्स की बाध्यता खत्म करने की मांग

विज्ञापन
ब्रिज कोर्स में पासिंग मार्क्स की बाध्यता खत्म की मांग को लेकर बांसडीह विधायक केतकी सिंह को पत्
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत 69000 शिक्षक भर्ती के बीएड योग्यता धारक शिक्षकों ने छह माह के ब्रिज कोर्स में पासिंग मार्क्स की बाध्यता समाप्त करने की मांग की। शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर और बांसडीह विधायक केतकी सिंह को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

ब्रिज कोर्स की विभिन्न विसंगतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में पासिंग मार्क्स की बाध्यता समाप्त की जाए। साथ ही स्कूल समयावधि में प्रशिक्षण, जनगणना, अध्यापन कार्य और अन्य विभागीय जिम्मेदारियों के साथ प्रशिक्षण की अनिवार्यता के कारण उत्पन्न हो रही परेशानियों का समाधान किया जाए।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ब्रिज कोर्स को परीक्षा आधारित व्यवस्था के बजाय विभागीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के रूप में पूरा कराया जाए, ताकि शिक्षकों को विभागीय कार्यों के साथ प्रशिक्षण पूरा करने में अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। सांसद नीरज शेखर ने ज्ञापन में उठाए गए बिंदुओं पर सहमति जताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर इस संबंध में राहत दिलाने का आश्वासन दिया। वहीं विधायक केतकी सिंह ने मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री और शासन के आला अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर मांगों के समाधान के लिए पैरवी करने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में संजीव कुमार सिंह, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अग्निवेश तिवारी, प्रवीण कुमार पांडेय आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें